साहिबगंज, फरवरी 13 -- साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर में गंगा तट पर महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन यज्ञ मंडप से विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका उदघाटन झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कलश यात्रा में पांच हजार कलश धारी महिलायें व युवतियां शामिल थी। कलश यात्रा में आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु शामिल हुए थे। ज्ञात हो की महाराजपुर में बीते कई साल से महाशिवरात्रि को लेकर महारूद्र यज्ञ का आयोजन होता आया है। यज्ञ का समापन महाशिवरात्रि पर होगा। वही यज्ञ परिसर में बीते दो दिनों से श्रीमद भागवत कथा यज्ञ चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.