साहिबगंज, जून 30 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड की महाराजपुर पंचायत के कई टोला के ग्रामीण इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत स्थापित जलमीनार (टंकी) से नियमित एवं पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में भी जलमीनार से समुचित जलापूर्ति नहीं की गई। अब बारिश का मौसम शुरू होने के बाद अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहने से सोलर आधारित जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इससे कई टोला में पेयजल का संकट और गहरा गया है। स्थिति यह है कि पंचायत के कई क्षेत्रों में आज भी चापाकल की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

मुखिया का बयान महाराजपुर पंचायत के मुखिया मानवर हुसैन ने कहा कि पंचायत के कई टोला में जल जीवन मिशन की योजनाए...