कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के क्षेत्र महाराजपुर के बौसर गांव में विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीन ग्रामीण स्टेडियम बनेगा। इस स्टेडियम को बनाने के लिए विशेष सचिव कुमार विनीत ने 4.21 करोड़ रुपये की राशि को प्रशासनिक,वित्तीय अनुमति देते हुए उसे अवमुक्त कर दिया है। सतीश महाना ने ग्रामीण इलाके में स्टेडियम बनवाने की पैरोकारी दो साल पहले शुरू की थी। पहले मंजूरी फिर प्रोजेक्ट बना और अब वित्तीय राशि भी जारी हो गई है। यूपी विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी बीडी राय ने बताया कि यह कार्य तय अवधि में पूरा होगा। इसके बनने से खेल प्रतिभाएं भी निखरेंगी। लंबे समय से इसकी मांग भी चल रही थी।कोटग्रामीण प्रतिभा निखारने की खातिर यह स्टेडियम वरदान साबित होगा। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में यह सबसे बड़ा ...