सीवान, मई 6 -- महाराजगंज (सीवान)। थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित एक गेस्ट हाउस से छह दिनों से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 29 अप्रैल को बारात में शामिल होने के बाद से गायब युवक का शव सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल नवादा गांव के चंवर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे महाराजगंज शहर में यह खबर तेजी से फैल गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिला अंतर्गत आरपाड़ी थाना क्षेत्र के गोरडवाड़ी गांव निवासी तुकाराम के 25 वर्षीय पुत्र राहुल तुकाराम कोलेकर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राहुल पिछले करीब दो वर्षों से महाराजगंज में रहकर जीविकोपार्जन कर रहा था। वह बाजार के काजी बाजार स्थित आनंद भवन मार्केट में सोना-चांदी के गलाई-पकाई का काम करता था और स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.