सीवान, अगस्त 8 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय से शुक्रवार को सैकड़ो कावरियों का जत्था बोल बम कांवरिया संघ के तत्वाधान में संस्थापक मोहन कुमार पद्माकर के नेतृत्व में बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के जत्थे को बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर श्री बद्री नारायण दास जी महाराज ने तिलक चंदन लगाकर अपने आशीर्वचनों से रवाना किया। जत्था बाबा धाम के लिए रवाना होने से पूर्व जरती माई मंदिर, मौनिया बाबा मंदिर, रामेश्वर धाम शिव मंदिर, बाला बाबा मठ, कंकारिन माई मंदिर जाकर देवी देवताओं का दर्शन किया। इस दौरान पूरा शहर बोल बम के महामंत्र गुंजायमान हो गया। बोल बम कांवरिया संघ के संस्थापक मोहन कुमार पद्माकर ने बताया कि स्थापना काल 1973 से संघ के बैनर तले कांवरियों का जत्था बाबा धाम लगातार जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: सुल्तानगंज स...