सीवान, अप्रैल 13 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के तक्कीपुर पंचायत में लंबे समय से घोड़पड़ास के आतंक से परेशान किसानों को आखिरकार राहत मिली है। फसलों को लगातार हो रहे भारी नुकसान के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया, जिसमें करीब 48 घोड़पड़ास को मार गिराया गया। इस कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है और इसे अपनी आजीविका बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अभियान प्रशासन की देखरेख में अधिकृत शूटरों की मदद से चलाया गया। बीते कई महीनों से घोड़पड़ास के झुंड रात के समय खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे थे, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही थी। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद सरकार के निर्देश पर यह सख्त कदम उठाया गया। स...