सीवान, जून 8 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत में विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के बीच शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के उद्देश्य से वाटर एटीएम लगाया गया। लेकिन कई जगह वाटर एटीएम के खराब हो जाने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- मीरगंज शहर में लगे वाटर एटीएम खराब, गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानीवाटर एटीएम की स्थिति शहर के अनुमंडलीय कोर्ट परिसर, व्यवहार न्यायालय परिसर, मोनिया बाबा स्थान, सती माई स्थान सहित विभिन्न धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर वाटर एटीएम लगाया गया। जिसमें देख रेख व मेंटेनेंस के अभाव में अधिकांश वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। वाटर एटीएम के लगने के साथ ही लोगों में शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि, स्थापना के कुछ दिनों तक लोगों को शुद्ध पेयजल मिला। भीषण गर्मी में एक से अ...