सीवान, मई 12 -- (महाराजगंज से विनय)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैदापुर विशुनपुरा गांव निवासी 57 वर्षीय राम भजन सिंह के रूप में हुई है। वे स्वर्गीय धनुषधारी सिंह कुमार के पुत्र बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- सीवान- छपरा एनएच पर दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहरामघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम भजन सिंह किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे महाराजगंज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे किस...