सीवान, अप्रैल 30 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित बैंक चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर एक कर्मी से पिस्टल के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, महाराजगंज स्थित रोहित एजेंसी के कर्मी श्रवण कुमार करीब 12 बजे बैंक में पैसे जमा करने पहुंचे थे। वह काउंटर पर लाइन में खड़े थे, तभी पीछे से आए दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी पीठ में पिस्टल सटा दी और धमकाते हुए बाहर चलने को कहा। जान के डर से श्रवण कुमार बैंक परिसर से बाहर सड़क पर आ गए, जहां अपराधियों ने उनके हाथ से नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। जाते-जाते अपराधियों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दी।

पुल...