सीवान, जून 11 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत महाराजगंज द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर पंचायत प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क एवं नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। सुबह से ही अधिकारियों की टीम बुलडोजर के साथ अभियान में जुटी रही। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे और नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कुछ जगहों पर दुकानदारों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन अधिकारियों ने समझाइश देकर अभियान को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया।

मानसून की तैयारियाँ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर वि...