सीवान, अगस्त 22 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पंचायतों के राजस्व गांव में राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर पंचायत की आधारभूत संरचनाओं का डाटा तैयार किया जाना है। इसको लेकर प्रखंड के 69 राजस्व गांवों में सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को लेकर राजस्व गांवों में प्रशिक्षित क्षेत्र अधिकारी लगाए गए हैं। इनकी निगरानी व सहयोग के लिए 53 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। करीब 95 प्रतिशत क्षेत्र अधिकारियों ने सर्वेक्षण कार्य शुरू भी कर दिया है।

सर्वेक्षण की प्रक्रिया बीडीओ बिंदु कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 को लेकर जनगणना हस्तपुस्तिका बनायी जानी है। मुख्य रूप से राजस्व गांवों में उपलब्ध सुविधाओं व संरचनाओं का आंकड़ा प्राप्त किया जाएगा। इस आंकड़े को डिजिटल तरीके से विभागीय पोर्टल पर प्रविष्ट किया जाएगा। ऐसे किया जा रहा है डाटा तैय...