सीवान, अगस्त 11 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महाराजगंज में संचालित उत्कृष्टता केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। सात निश्चय-2 योजना के तहत बिहार सरकार एवं टाटा टेक के सहयोग से अप्रैल से जून 2026 तक संचालित अल्पावधि पाठ्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान दंडाधिकारी गुड्डू कुमार श्रीवास्तव, कृषि समन्वयक, दरौंदा तथा पर्यवेक्षक दंडाधिकारी राजकिशोर उपाध्याय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, महाराजगंज की निगरानी रही। केंद्राधीक्षक राहुल कुमार-02, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महाराजगंज ने भी परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्...