लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- एक फरवरी को कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास पूजा करने जा एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने के आभूषण छीनकर फरार होने वाले उचक्कों का सुराग कोतवाली पुलिस को मिल गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी इस समय किसी अन्य मामले में महाराजगंज जेल में बंद हैं। कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड निवासी पूनम देवी एक फरवरी की सुबह घर से दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान सिंगाही की ओर से बाइक पर सवार होकर आए चार उचक्कों ने उनसे किसी डॉक्टर का पता पूछा। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गईं। इसके बाद उचक्के उनके गले से मंगलसूत्र और कानों के कुंडल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सिम की मदद से आरोपियों की पहचान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.