सीवान, अगस्त 19 -- महाराजगंज, एप्र.। उम्र महज एक अंक है और अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस बात को सच कर दिखाया है, महाराजगंज अनुमंडल के कोथुआ सारंगपुर गांव निवासी 51 वर्षीय सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. धनंजय दुबे ने। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित चंद्रभागा रेंज की 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनम चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया। यह भी पढ़ें- उत्तरी ध्रुव फतह कर लौटे लक्की रावत का भव्य सम्मानउपलब्धि का जश्न पांच सदस्यीय टीम के साथ दुर्गम चोटी को फतह करने वाले डॉ. दुबे की उपलब्धि से महाराजगंज और सीवान जिले में खुशी की लहर है। डॉ. धनंजय दुबे ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को सीवान की माटी के लाल और देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को समर्पित किया।पर्वतारोहण में प्रशिक्षित ज्योतिषाचार्य के...