महाराजगंज के देवरिया पंचायत में नल-जल योजना ठप
सीवान, मई 15 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। एक तरफ सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत में नल-जल योजना बदहाल स्थिति में पड़ी हुई है। भीषण गर्मी के बीच पंचायत के वार्ड नंबर 6 और 4 के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
स्थानीय लोगों की शिकायतें स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड प्रतिनिधियों की लापरवाही और आपसी राजनीति के कारण सरकारी योजना पूरी तरह शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड नंबर 6 में महीनों से नल-जल योजना बंद पड़ी है। लोगों ने कई बार विभागीय जेई से लेकर सरकारी टोल-फ्री नंबर तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका। शिकायत के बाद कुछ घंटों के लिए पानी की सप्लाई चालू हुई, फिर व्यवस्था दोबारा ठप हो गई।
पानी की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.