सीवान, जून 19 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। वरिष्ठ अधिवक्ता एस.डी. संजय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर महाराजगंज के अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महाराजगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एस.डी. संजय विधि क्षेत्र के अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं। उनके महाधिवक्ता बनने से राज्य की न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया।गौरतलब है कि इससे पूर्व एस.डी. संजय भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। यह भी पढ़ें- एसडी संजय के बिहार के महाधिवक्ता बनने पर मारवाड़ी समाज में हर्ष पूर्व म...