सीवान, जून 26 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र को सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए भले ही कागजों पर विकास की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हों, लेकिन धरातल पर हकीकत इससे काफी जुदा है। नगर पंचायत क्षेत्र में आज भी कई ऐसी बस्तियां हैं, जो बुनियादी हकों के लिए रोज दम तोड़ रही हैं। नगर पंचायत रिकॉर्ड के अनुसार, भले ही कोई बस्ती आधिकारिक रूप से मलिन बस्ती घोषित नहीं है, लेकिन शहर के विभिन्न हिस्सों में वर्षों से दर्जनों परिवार झुग्गी-झोपड़ियों और अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक नजारा शहर के बोर्ड मिडिल स्कूल और शहीद स्मारक के आसपास देखने को मिलता है, जहां करीब 47 परिवार बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। इस स्थिति ने अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या नगर पंचायत ने कभी इन पर...