अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया आरएस स्थित महारथी मारुति मंदिर में गुरुवार चैत्र पूर्णिमा को आस्था, शक्ति और भक्ति का प्रतीक श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्त पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे काफी भीड़ बढ़ गयी। इधर पट खुलते ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्री श्री1008 ओम जी महाराज के निर्देशन में राजस्थान सें आये पंडित आचार्य गिरिराज पुरोहित, नव नारायण व्यास , डीपी महाराज ,जीतू महाराज, जसराज शर्मा, शशि कुमार व्यास ने पारंपरिक विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ स्थापन देवता पूजा-अर्चना, अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर में लगे लाउडस्पीकर पर दिनभर मारुति नंदन के जन्मोत्सव कार्यक्रमो की सूचना देने के साथ - साथ श्रद्धालुओं से इस कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.