मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आकृति रंग संस्थान की ओर से जिला स्कूल मैदान में चल रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को दो नाटकों का मंचन हुआ। उदयपुर से आयी रंगमस्ताने की टीम ने विष्णु विभांशु वैभव लिखित नाटक 'महारथी' का मंचन किया। यह नाटक एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि आधुनिक समाज के कड़वा सच को उजागर किया गया कि कैसे प्रतिभा पर जाति और कुल भारी पड़ते हैं। सूर्यपुत्र कर्ण के जीवन, उनके संघर्ष और अटूट आत्मसम्मान पर आधारित इस नाटक ने मानवीय गरिमा और सामाजिक समानता के गंभीर सवाल खड़े किए। प्रस्तुति में दिखाया गया कि जब पूरी सभा कर्ण का तिरस्कार कर रही थी, तब दुर्योधन ने उसका हाथ थामा और उसे अंगदेश का राजा घोषित किया। हालांकि, राजा बनने के बाद भी कर्ण को निरंतर सामाजिक अवहेलना और नैतिक द्वंद्व का सामन...