नई दिल्ली, फरवरी 19 -- महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयरों ने उन निवेशकों को मालामाल कर दिया है, जिन्होंने निवेश में लंबी अवधि का नजरिया रखा। भारत पेट्रोलियम के शेयरों ने 15 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 98 लाख रुपये कर दिया है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी ने पिछले 15 साल में अपने शेयरधारकों को 4 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। 1 लाख रुपये के बना दिए 98 लाख रुपयेमहारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर 25 फरवरी 2011 को 44.93 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 25 फरवरी 2011 को भारत पेट्रोलियम के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 2225 शेयर मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.