नई दिल्ली, मार्च 17 -- Dividend Stock: महारत्न कंपनी पीएफसी के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने एक बार फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। सरकारी कंपनी ने कहा है कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3.25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए Power Finance Corporation ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी का शेयर 406.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 419.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर Power Finance Corporation के शेयर 417.80 रुपये के स्तर पर थे। यह भी पढ़ें- Jio से लेकर Flipkart तक, क्या युद्ध की वजह से लटक जाएंगे Rs.70000 करोड़ के IPOकिस दिन है रिकॉर्ड डेट स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Power Finance Corp...