नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Bharat Heavy Electricals Ltd Share Price: महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही काफी शानदार साबित हुई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट जून क्वार्टर में 376.71 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में सरकारी कंपनी को 455.50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस पीएसयू का प्रदर्शन शेयर बाजारों में शानदार रहा है। कंपनी ने निवेशकों को पिछले एक साल में निराश नहीं किया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- Paytm के बोनस शेयर पर बड़ा अपडेट, 1 महीने में 23% उछला है स्टॉककितना हुआ रेवन्यू भेल का ऑपरेशनल रेवन्यू 7697.72 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 40.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके पहले के वित्त वर्ष में कंपनी ...