नई दिल्ली, फरवरी 3 -- महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 284.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार दूसरे दिन उछले हैं। 2 दिन में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 13 पर्सेंट चढ़ गए हैं। महारत्न कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने कैपेक्स गाइडेंस को 28000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 32000 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके अलावा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने अपने कैपिटलाइजेशन गाइडेंस को बढ़ाकर 22000 करोड़ रुपये कर दिया है, पहले 20000 करोड़ रुपये का एस्टिमेट था। महारत्न कंपनी को हुआ है 4185 करोड़ रुपये का मुनाफामहारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid) का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार ...