नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- अगर पोर्टफोलियो में सरकारी कंपनी NTPC लिमिटेड के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस महारत्न PSU ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने पहले अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) की भी घोषणा की है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।डिविडेंड का ऐलान NTPC लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शनिवार को वित्त वर्ष 2027 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 30% की दर से अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की। इस हिसाब से पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 3 रुपये मिलेंगे। चालू वित्त वर्ष के लिए इस PSU द्वारा घोषित यह पहला अंतरिम डिविडेंड है। बोर्ड ने इस भुगतान के लिए एक रिकॉर्ड डेट भी तय की है ताकि निर्धारित किया जा सके कि कौन से शेयरधारक इस कॉर्पोरेट एक्शन के लिए पात्र हैं। ...