नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय 500 करोड़ को लेकर भूचाल मचा हुआ है। यह सब शुरू हुआ है मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के एक आरोप से। दरअसल मनोज जरांगे ने बीते मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक बहुत बड़ा आरोप लगा दिया। मनोज जरांगे ने दावा किया है कि शिंदे ने उनका आंदोलन खत्म कराने के लिए भाजपा से 500 करोड़ रुपये लिए थे। इस दावे से हड़कंप मच गया। शिंदे सेना ने एक तरफ जहां जरांगे से सबूत मांगा है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी भाजपा से भी जवाब मांग रही है इससे पहले मनोज जरांगे ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए एक ऑडियो क्लिप भी सार्वजनिक किया है। इस ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मनोज जरांगे को 'मैनेज' करने के लिए शिवसेना के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके ...