गोपालगंज, मार्च 25 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के दक्षिण बनकटी गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर परिसर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान मंगलवार की रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथावाचिका ममता पाठक ने प्रवचन देते हुए कहा कि महायज्ञ के आयोजन से पूरे इलाके का वातावरण शुद्ध होता है और लोगों के बीच भक्ति भावना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ से प्राप्त होने वाला पुण्य कभी समाप्त नहीं होता, बल्कि यह जीवन भर मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और प्रवचन सुनने से श्रद्धालुओं के मन में एकाग्रता आती है व जीवन को सही दिशा मिलती है। उन्होंने देवी के नौ स्वरूपों का विस्तार से वर्णन करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उधर, महायज्ञ...