सीवान, फरवरी 16 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सिंगारपट्टी मठिया(नाथधाम) में 7 फरवरी से चल रहे नौ दिवसीय श्री राधे कृष्ण महायज्ञ का यज्ञाचार्य पं मनीष तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रविवार को हवन पूजन कर पुर्णाहुति की गई। याज्ञिक सम्राट ने बताया कि महायज्ञ कराने से सम्पूर्ण संसार के सभी देवी देवता प्रसन्न रहते हैं। साथ ही हवन से निकला हुआ विशुद्ध हवा वातावरण में फैले विकारों को समूल नष्ट करता है। जिससे वायुमंडल स्वच्छ हो जाता है। यज्ञ समापन के बाद श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान ने यज्ञाध्यक्ष निजानंद गिरी एवं यज्ञाचार्य पण्डित मनीष तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुखिया समित सिंह, मंटू साह, संदीप, सतेन्द्र साह, बांसुदेव साह, सुलागन, मुकेश सहित सभी कमिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.