बलिया, अप्रैल 13 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीकृष्ण बाल ज्योति संघ बांसडीह की ओर से कस्बा स्थित दशरथ ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में आयोजित प्रतिष्ठात्मक राधाकृष्ण सह हनुमत महायज्ञ में अतिक्रमण की बाधा दूर करने में प्रशासन कोई सार्थक हल नहीं निकाल सका है। इससे आक्रोशित महायज्ञ समिति के सदस्यों ने दूसरे दिन रविवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटा तो महायज्ञ तो रुकेगा ही साथ ही मंदिर में पूजा पाठ बंद होने के साथ ही भगवान की भोग आरती भी नहीं होगी। आंदोलन को बांसडीह के अलावा क्षेत्र के अन्य पूजा कमेटियों का समर्थन मिलने लगा है, जिससे आंदोलन जोर पकड़ता नजर आ रहा है।बताया जाता है कि मंदिर परिसर में कुछ गुमटियां है, जो अब तक नहीं हटाई गई है जिसको लेकर समिति के सदस्यों ने शनिवार को देर रात तक धर...