अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में जीटी रोड जतनपुर चिकावटी स्थित श्री विद्या धाम आश्रम पर श्री शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। आयोजन के ग्यारह वें दिन की पूजा में श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुतियां देकर कन्या पूजन किया। रविवार सुबह प्रथम प्रहर की पूजा महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के संरक्षण में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, गौरव वेदपाठी, सागर वेदपाठी, कृष्णा वेदपाठी ने की। उसके बाद मुख्य यजमान ठा. धीरेंद्र सिंह व अन्य सह यजमान राकेश सक्सेना, गणेश वार्ष्णेय, राम निवास शर्मा, दीपांशु वर्मा, गोपाल जौहरी, मुकेश शिवम, हरि मोहन शर्मा, नवीन सिंह द्वारा यज्ञशाला के द्वार पूजन करवाकर प्रधान कुंड सहित अन्य कुंडो में वेद मंत्रों व दुर्गा सप्तसती के श्लोकों से आहुतियां...