मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ओम श्री परिवार महानगर की ओर से बुधवार को संकट मोचन पार्क, विजय नगर में भव्य 108 कुंडीय दुर्गा सप्तशती महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य पुष्पराज शास्त्री महाराज ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। महायज्ञ में कुल 108 जोड़ों ने सहभागिता करते हुए मां आदि शक्ति दुर्गा की सप्तशती पाठ के साथ यज्ञ में आहुति दी। यहां राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना, गौरव सैनी,सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, ललित सैनी, अमन सैनी, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...