गिरडीह, अप्रैल 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के लिलैया (कांटीदिघी) गांव में आयोजित हो रहे सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ सह देवी व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में रामलीला का मंचन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार की रात में बाबा बैद्यनाथ धाम रामलीला मंडल मिथिलाधाम के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ व लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का जीवंत मंचन किया गया। मौके पर मंडली के निदेशक मनोज भारती समेत आयोजक कमेटी के लालू यादव, अजय यादव, मनोज कुमार यादव, उमेश हाजरा, अजय कुमार यादव, बच्चू यादव, प्रदीप यादव, टेकनारायण यादव, सुनील यादव, दिनेश यादव आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.