सासाराम, मार्च 16 -- सासाराम, नगर संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ न्यू एरिया सासाराम में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन सोमवार को सुबह से हीं श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी l सैकड़ों की संख्या महिलाओं ने पिला वस्त्र धारण कर यज्ञशाला में हवन करने के लिए कतारबद्ध होकर भजन कीर्तन करना शुरू कर दिया l कई लोगों ने अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, तो कई लोगों ने मुंडन संस्कार करवाया। साथ हीं दर्जनों लोगों गायत्री मंत्र की दीक्षा ली l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...