साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। शहर के पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति साक्षरता चौक की ओर से दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। खासकर यज्ञ मंडप व देवी देवताओं का पूजन और यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने को भीड़ उमड़ रही है। रविवार को महायज्ञ के चतुर्थ दिन सुबह से ही महिला, पुरुष , बच्चे व बुजुर्ग श्रद्धालुओं का सैलाब महायज्ञ में देवी-देवताओं के दर्शन व पूजन करने, यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने, साधु संत महात्मा का आशीर्वाद लेने ओर मेला का आनंद लेने पहुंचे। अयोध्या से आए यज्ञ संरक्षक महामंडलेश्वर अयोध्या दास शास्त्री ने बताया कि काशी के आचार्य डॉ हरेंद्र द्विवेदी के सानिध्य में यज्ञ के चतुर्थ दिन 21 पुरोहित की टीम संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोचारण के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्व...