आरा, फरवरी 17 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया चौरास्ता स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पीछे पूरब टोला दोघरा में परमसिद्ध विदेह संत श्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के सान्निध्य में श्रीविष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काशी के प्रसिद्ध आचार्य पंडित डॉ भूपेंद्र पांडे और उनके सहयोगियों की ओर से यजमानों को हवन कराया गया। श्रद्धालुओं की ओर से संतश्री की महाआरती हुई। महाआरती के बाद श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि महाभारत काल में युधिष्ठिर के अश्वमेघ यज्ञ (युद्ध के बाद) के दौरान एक दरिद्र या साधारण व्यक्ति के नहीं आने पर यज्ञ का घंटा नहीं बजा था। कथा के अनुसार, जब तक एक सच्चे मन वाले, भूखे और निर्धन व्यक्ति ने अंत में भोजन कर संतोष...