रामगढ़, मार्च 24 -- गिद्दी, निज प्रतितनिधि। रेलीगढ़ा बाजार शिव मंदिर परिसर में चल नव दिवसीय महायज्ञ के छठे दिन मंगलवार को भी यज्ञशाला के परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। वहीं यज्ञाचार्यों ने भी नित्य की तरह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान के साथ यज्ञ के छठे दिन होने वाले धार्मिक अनुष्ठान का कार्य करने में जुटे रहे। वहीं बीते रात कथावाचक रामानुज शरण महाराज ने कथावाचन किया। जिसमें रेलीगढ़ा और आसपास के काफी लोगों ने भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचे। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी निकाली गई। जिसमें यज्ञाचार्य जीवन शास्त्री ने बासुदेव जी की किरदार स्वयं निभाया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की सुंदर झांकी का दर्शन और पुष्प वर्षा कर स्व...