साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक में आयोजित 11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार की सुबह काशी के आचार्य डॉ हरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में 25 पुरोहितो ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान किया। मौके पर यज्ञ मंडप का पूजन, महाभिषेक, हवन किया गया। सुबह, दोपहर व संध्या बेला में वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन किया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से 22 साधु संत महात्मा और नागा साधु का आगमन महायज्ञ परिसर में हुआ है। महामंडलेश्वर अयोध्या दास ने बताया कि शहर व आसपास के श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने प्रतिदिन हजारों की संख्या में आ रहे है। यज्ञ मंडप का पूजन करके, देवी देवताओं का पूजन कर, साधु संत महात्मा का आशीर्वाद ले रहे हंै। महायज्ञ परिसर में देर रात्रि तक महिला, पुरुष, बच्चे, बुजु...