मोतिहारी, मार्च 1 -- संग्रामपुर। संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय के बगल में स्थित ऋषिकुलाश्रम मठ में आगामी रुद्र महायज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मठाधीश श्री श्री 108 श्री स्वामी हरदेवानंद सरस्वती ने किया। बैठक में पहुंचे श्रद्धालुओं से मठाधीश ने यज्ञ की सफलता में सहयोग की अपील की। सभी ने हर्ष ध्वनि से मठाधीश की अपील का समर्थन किया और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। पंडित लालबाबू पाण्डेय ने कहा कि यह आश्रम 150 वर्ष से भी अधिक पुराना है। आचार्य शंकर परम्परा के संन्यासी यहां रहते आए हैं। रुद्र यज्ञ भी इसी परंपरा का हमेशा से एक अंग रहा है। शुरू से आजतक जब भी यहां यज्ञ का आयोजन हुआ है उसकी एक अलग छटा रही है। आठ वर्ष पूर्व महायज्ञ का आयोजन हुआ था। इस बार लंबे अंतराल के बाद ऐसा आयोजन होने जा रहा है। समाज के धार्मिक लोग ...