अररिया, अप्रैल 18 -- रानीगंज। एक संवाददाता। शनिवार को रानीगंज के गायत्री मंदिर में दो दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलशयात्रा के साथ हुई। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। सैकड़ो महिलाएं गायत्री मंदिर प्रांगण से कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ गायत्री मंत्र, ॐ भू भूर्भुस तस्य विदुर मलनयंम के वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद महिलाएं कलश में जल भरकर गायत्री मंदिर निकली। भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाएं मंत्र का जाप करते हुए रानीगंज काली मंदिर चौक होते हुए भरगामा मोड़, गांधी चौक, पुरानी हाट होते हुए शिक्षक कॉलोनी, अस्पताल चौक होते हुए गायत्री मंदिर में कलश यात्रा का समापन किया। यह भी पढ़ें- अररिया : नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को ले रानीगंज में निकली भव्य कलशयात्रा समापन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया...