औरंगाबाद, मार्च 18 -- हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में परमाराध्या अखंड सौभाग्यवती सती माता की 125वां पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीसीताराम महायज्ञ-श्रीराम कथा के लिए बुधवार को जलभरी यात्रा निकाली गई। इसमें गांव समेत आसपास के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चनहट पुनपुन घाट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने कलश में जल भराई। माथे पर कलश लिए पैदल श्रद्धालु यज्ञशाला तक पहुंचे। गाजे-बाजे, शिव-पार्वती की झलकियां और दर्जनों घोडों के साथ यज्ञ स्थल से पैदल कोइलवां गांव होते धमनी देवी स्थान होकर पचरुखिया बाजार पहुंची। कोइलवां मोड़ होकर करण बिगहा होते यज्ञ स्थान पहुंची। पचरुखिया बाजार में अमन कुशवाहा, चितरंजन सिंह, विनोद शर्मा, दिलीप शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया। भम्रण के दौरान श्रद्धालुओं को यज्ञ कमेटी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.