गिरडीह, मार्च 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सोनबाद के बाबा नीलकंठेश्वर धाम शिव मंदिर में 26 अप्रैल से आयोजित होनेवाले शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। स्थानीय मुखिया चमेली देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महिलाओं व पुरुषों ने बढ चढ़कर हिस्स लिया था। शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ की सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गयी। इसमें 8 अप्रैल को यज्ञ स्थल पर ध्वजारोपण के पश्चात गांव में मांस, मछली और मदिरा पर सख्त पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए महिलाओं की टीम घर घर जाकर महायज्ञ के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल ने कहा कि पांच दिवसीय महायज्ञ के मौके पर वृंदावन से कथा वाचिका पधारेगी। इसके अलावे कई अन्य जगहों से पंडितों का पदार्पण होगा। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.