जौनपुर, मार्च 2 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय सामूहिक रुद्र महायज्ञ और प्रवचन का रविवार की शाम हवन पूजन एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। आयोजित भजन संध्या में बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के भक्ति गीतों पर श्रद्दालु रात भर झूमते रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नारायण और पंडित शिवकुमार ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञाचार्यो ने कहा कि रुद्र महायज्ञ स्वयं के सुख के साथ साथ संसार के प्राणियों के कल्याण के लिए किया जाता है। भगवान शिव देवों में महादेव कहे गए हैं। देवता गण भी उन्हीं की स्तुति करते रहते हैं।भजन संध्या में विजय लाल यादव ने भक्ति गीत प्रस्तुत के लोगों को भाव विभोर कर दिया। श्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.