देवरिया, जनवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को बनकटाशिव सल्लहपुर गांव में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम चरण के अंतर्गत पवित्र ध्वज स्थापना और भूमिपूजन कार्यक्रम संपंन हुआ। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य यज्ञाचार्य रंगनाथ त्रिपाठी और यजमान डॉ. नंदकिशोर तिवारी ने विधिवत पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान यज्ञ स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजक प्रभात कुमार राय ने बताया कि मंदिर प्रांगण में 15 फरवरी से 21 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्रिया करेंगी। वहीं भजन संध्या के भी कार्यक्रम होंगे, जिसमें राजीव सिंह (भागलपुर, बिहार), स्वाति मिश्रा (मुंबई, महाराष्ट्र) व सुधारी व्यास (इंदौर मध्य प्रदेश), ध्रुव शर्मा व स्वर्णश्री (वृंदावन मथुरा), कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.