महायज्ञ के लिए अयोध्या जाने लगे पलामूवासी
पलामू, मार्च 17 -- विश्रामपुर। अयोध्या स्थित सरयू तट के समीप राजघाट पर 1251 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत-श्रीराम महायज्ञ के आयोजन में पलामू के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। 9 दिवसीय महायज्ञ 20 मार्च को जलयात्रा के साथ प्रारंभ होकर 28 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। पूज्य श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के शिष्य पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में महायज्ञ का आयोजन होगा। संतों का विराट धर्मसम्मेलन और प्रतिष्ठित भजन संध्या का आयोजन भी होगा। पलामू निवासी वशिष्टाचार्य ने बताया कि धर्मप्रेमियों का महायज्ञ के लिए अयोध्या पहुंचना शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.