रामगढ़, मार्च 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा बाजार स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को यजमान जयप्रकाश साहू व उनकी पत्नी रेणु देवी ने आचार्य पंडित नरेश मिश्रा के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रतिष्ठित देवी-देवताओं का पूजन किया गया और हनुमंतलला का अन्न अधिवास, फल अधिवास और पुष्प अधिवास संपन्न कराया गया। साथ ही हनुमान स्तोत्र, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। संध्या आरती के बाद 12 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि रविवार 8 मार्च को मंदिर के शिखर स्नान के साथ हनुमंत लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन, आरती और प्रसाद वितरण के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन होगा। महायज्ञ को सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.