हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग शहर के ओकनी तालाब रोड स्थित दूसरी गली में महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यज्ञ के दूसरे दिन पंचांग पूजन के साथ मंडप प्रवेश का विधान संपन्न हुआ, जिसके बाद विधिवत पूजन कार्य प्रारंभ किया गया। सोमवार की संध्या हरिद्वार से पधारे प्रवचनकर्ता पं नकुलदेव शास्त्री ने संगीतमय प्रवचन के माध्यम से सत्संग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सत्संग से मन शुद्ध होता है, सकारात्मक विचारों का विकास होता है और धर्म के प्रति आस्था प्रगाढ़ होती है। प्रवचन के दौरान मंटू एवं नाल पर शिबू जी द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महायज्ञ में यज्ञाचार्य विद्वान पं अवधेश मिश्र के नेतृत्व में सहयोगी पुरोहित अंबुज मिश्र एवं बाबा विश्वनाथ मंदिर के आचार्य पं अरविंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.