बांका, जून 11 -- बांका नगर प्रतिनिधि। शहर के महावीर नगर मोहल्ला स्थित महावीर स्थान प्रांगण में आयोजित श्रीश्री 108 श्रीराम कथा नवाह ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां कथा पंडाल में संध्याकालीन बेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान श्रीराम की पावन बाल-लीलाओं का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। कथावाचक ओमप्रकाश जी महाराज ने छठे दिन रामचरितमानस के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंगों फुलवारी प्रसंग, धनुष यज्ञ तथा लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भावपूर्ण एवं ओजस्वी वर्णन किया।कथा का महत्वपूर्ण वर्णन साथ ही कथा के दौरान उन्होंने माता सीता और भगवान श्रीराम के प्रथम दर्शन, जनकपुर की पवित्रता तथा शिवधनुष भंग की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने आगे ...