गिरडीह, अप्रैल 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मणटुंडा में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान सुरेन्द्र कुमार एवं जिप सदस्या सुनीता कुमारी सहित 11 जोड़ी यजमानों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी एवं श्रीमद् देवी भागवत गीता को अपने सिर में लेकर सजे सजाए रथ वाहन में नगर भ्रमण कराया। नगर भ्रमण कार्यक्रम में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और धनबाद सांसद ढुलू महतो भी शामिल हुए। नगर भ्रमण में आकर्षक झांकियां शामिल थी। साथ ही जगह-जगह पर रंगोली, ढोल नगाड़ा एवं साउंड सिस्टम देखने को मिला। नगर भ्रमण के दौरान लक्ष्मणटुंडा, तेलियाटुंडा एवं नाथडीह में दिवाली जैसा घर को सजाया गया। हर घर दीपक जलाए गए तथा गली-गली में रं...