गिरडीह, मार्च 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पाराखारो एवं श्याम सिंह नावाडीह के बीच बुढ़िया नदी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में 5 मार्च से चल रहे शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का रविवार को भव्य एवं विशाल रूप से नगर यात्रा निकाली गई। जो संपूर्ण पाराखारो, बंशीडीह, श्याम सिंह नावाडीह गांव का भ्रमण करते हुए बुढ़िया नदी स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुआ। बताते चलें कि यात्रा में भक्तों की लगभग दो किमी लंबी कतार लगी हुई थी। पूरी यात्रा में भगवा झंडा लहरा रहा था। जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया था। रात्रि में कथा का आनंद लेनेवाले भक्तों के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। आसपास के सभी गांव तक लाइट, साउंड, सजावट आदि की गई है।श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सात दिवसीय महायज्ञ होने पर लोगों में भक्ति की एक अलग ही झलक ...