जमुई, मार्च 18 -- सिमुलतला। निज संवाददाता प्रकृति के गोद में बसा सिमुलतला की पावन धरा पर आयोजित श्री-श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ के नौवें दिन रविवार की रात भक्ति और संगीत का सुनहरा संगम देखने को मिला। सिमुलतला स्थित सेवाधाम आश्रम के पवित्र प्रांगण में भोजपुरी लोकगायक शिवेश मिश्रा एवं भोजपुरी-हिंदी गायिका दुर्गा बॉस ने अपने मीठे स्वर से "हमसे ना भंगिया पिसाई ए गणेश के पाप" के बोल में प्रस्तुति दिया तो मानो स्वंय भोले नाथ को सुना रहा हो भक्तों को महसूस हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों के मधुर स्वर पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा सेवाधाम परिसर तालियों की गड़गड़ाहट हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर महायज्ञ आयोजक जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.