बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) परिसर स्थित साधना केंद्र पर आयोजित शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की कलश शोभायात्रा रविवार को निकली। इसके पूर्व श्रद्धालु व यजमान मां ब्रह्माणी मंदिर स्थित देवी विग्रह, अन्य देवी- देवताओं तथा कलश का विधि- विधान से पूजन किया। आचार्यों ने मंत्रोच्चार से सप्त नदियों का आवाहन किया, इसके बाद पवित्र जल कलश को श्रद्धालु सिर पर लेकर जयघोष करते हुए जेएनसीयू के लिए प्रस्थान किए। विवि परिसर में कलश शोभायात्रा के पहुंचने पर काशी से आए आचार्य अश्वनी पाराशर, अमित कुमार मिश्र, दीपक मिश्र, देवराज पाण्डेय, धनंजय तिवारी आदि ने वैदिक विधि से अनुष्ठान कराया गया। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ : जलभरी कर शोभायात्रा निकाली गयी साधना केन्द्र के विभिन्न विग्रहों के प्राण- प्रतिष्ठ...